ऐप पर पढ़ें
भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 21 मार्च को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर सोना-चांदी दोनों में तेजी रही तो गोरखपुर में दोनों में गिरावट देखी गई। आगरा में सोने में बढ़ोतरी और बरेली में गिरावट रही।
कानपुर में सोना-चांदी में तेजी दिखाई दी। सोमवार को सोना 58700 प्रति दस ग्राम और चांदी 68200 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 58650 प्रति दस ग्राम और चांदी 68600 प्रति किलो रही।
आगरा में सोने में बढ़ोतरी और चांदी में गिरावट रही। सोमवार को सोना 59400 प्रति दस ग्राम और चांदी 68700 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 60150 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही।
गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट देखी गई। सोमवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 61000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो रही।
बरेली में सोने में गिरावट और चांदी में बढ़ोतरी हुई। सोमवार को सोना 60100 प्रति दस ग्राम और चांदी 67200 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 58900 प्रति दस ग्राम और चांदी 68100 प्रति किलो रही।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।