fbpx

Sambhal News: ससुराल से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत


संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

Updated Sat, 27 May 2023 01:47 AM IST

संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर में असमोली मार्ग पर शुक्रवार की रात दस बजे करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायसत्ती निवासी इरफान अली (23) पुत्र मुंसफ अली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंच परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के बड़े भाई रमजान अली ने बताया कि उनका भाई चप्पल की हील बनाने का काम करता था। डेढ़ महीने पहले मुरादाबाद के पाकबड़ा से शादी हुई है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे पत्नी को छोड़ने ससुराल गया था। रात को घर लौट रहा था। नाहरठेर के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि पांच भाई और पांच बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद मां फोरीना खातून और पत्नी फरहा का रोरो कर बुरा हाल हो गया। नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन से हादसा हुआ है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link