fbpx

Sambhal News: युवती ने सगे चाचा पर लगाया छेड़खानी और कपड़े फाड़ने का आरोप


चंदौसी। नगर के मोहल्ल निवासी युवती ने सगे चाचा पर बुरी नियत से दबोचने व विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र में बताया कि उसका सगा चाचा उस पर बुरी नियत रखता है। मंगलवार की रात वह मकान की छत पर सोई हुई थी। उसके मम्मी पापा छत के दूसरे कोने पर सो रहे थे। आरोप है कि रात को करीब 12 बजे आरोपी चाचा आ गया और उसे बुरी नियत से दबोच लिया। आरोपी ने मुुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसकी चीख सुनकर मम्मी व चाची भी आ गई। आरोप है कि उसकी चाची डंडा ले आई। दोनों ने उसे व उसकी मम्मी की पिटाई कर दी। डंडे से पिटाई से उसके सिर व शरीर में गंभीर चोट आई है। युवती ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



Source link