fbpx

Sambhal News: ज्यादा आलू खाने से दो आवारा पशुओं की मौत, अभी कई बीमार


सरायतरीन/सौंधन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रूदायन में शनिवार को दो पशुओं की मौत हो गई है। इन पशुओं की मौत आलू खाने से बताई जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से पशुओं को दबवाया गया है। अभी इस गांव में दो और पशु बीमार होने की जानकारी पशु चिकित्सा विभाग के पास है। जिनका उपचार किया जा रहा है।

गांव रूदायन में स्थित स्वर्गीय श्री प्रांणसुख यादव मॉडल चिल्ड्रेन पार्क में सांड का आश्रय स्थल बना है। बताया जा रहा हैै कि इन सांड को खाने के लिए आलू डाले गए थे। जिसकी वजह से इन पशुओं की हालत बिगड़ गई। पवांसा के पशुधन प्रसार अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि पशुओं को आलू खाने को दिए गए थे। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और दो पशुओं की मौत हो गई है। दो पशु बीमार है जिनका उपचार चल रहा है।

खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने बताया कि छुट्टा पशुओं की मौत की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर जाकर ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक से जानकारी प्राप्त की थी। पशु काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनकी मौत हो गई है। उनको दबवाया गया है। बीमार का उपचार चल रहा है।



Source link