fbpx

प्रमाण पत्र वितरण समारोह: हुनरमंद बनकर स्वरोजगार से जुड़कर बने आत्मनिर्भर : रवि


फतेहपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हुनरमंद बन हम खुद जा कारोबार कर आर्थिक तौर से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। परिवार चला सकते हैं। जन शिक्षण संस्थान गया के अधीन फतेहपुर में संचालित उप व्यवसायी केंद्र में ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त लड़कियों व महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष रवि कुमार ने प्रशिनार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण के उपरांत यह बातें कही।

उन्होंने लड़कियों व महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे लगन और मेहनत से हुनर प्राप्त कर स्वयं को रोजगार से जोड़े व आर्थिक उन्नयन को सुदृढ़ करें। मौके पर संस्थान के पीओ रवींद्र कुमार सिन्हा ने कहा जब तक महिलाएं स्वरोजगर से जुड़कर आत्म निर्भर नहीं बनेंगी। तब तक उनका आर्थिक, समाजिक एवं सांस्कृतिक स्थिति में गुणात्मक सुधार नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखकर कौशल विकास एवं उधमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संस्थापित जन शिक्षण संस्थान लड़कियों और महिलाओं को कई तरह के रोजगारमुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बना रही है। इसी के तहत जन शिक्षण संस्थान गया के उप व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहपुर में लड़कियों और महिलाओं को ब्यूटी एंड वेलनेस का 105 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जो मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इसके बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर सरयू शाह, ट्रेनर खुशबू कुमारी, मुकेश कुमार, विभा गुप्ता, रूबी देवी, सलोनी कुमारी आदि उपस्थित थी।



Source link