fbpx

डॉ. मृदुला शर्मा को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार: शासन ने जारी की लिस्ट, यूपी के 14 टीचर्स को मिलेगा पुरस्कार, देखिए पूरी लिस्ट


मेरठ24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत विकास परिषद् के सम्मान समारोह में डॉ. मृदुला शर्मा को सम्मानित करते उप्र के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर

उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार देर शाम राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले टीचर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार मेरठ में इस्माइल गर्ल्स इंटर कॉलेज एल ब्लॉक शास्त्रीनगर की प्रिंसिपल डॉ. मृदुला शर्मा को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनका चयन हुआ है। वहीं यूपी के 14 सरकारी शिक्षकों को इस पुरस्कार केलिए चुना गया है। जिनके नामों की लिस्ट जारी हो चुकी है। सहारनपुर से सुशील कुमार त्यागी को भी चुना गया है।

इन जिलों से ये टीचर होंगे सम्मानित
मेरठ की डॉ. मृदुला शर्मा, सहारनपुर के बीएनडी इंटर कॉलेज के अध्यापक सुशील कुमार त्यागी, मुजफ्फरनगर के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी के अध्यापक चंद्र मोहन शर्मा, गाजियाबाद के गार्वमेंट बालिका इंटर कॉलेज के अध्यापक शैलेंद्र चतुर्वेदी का नाम शामिल है।

छात्राओं को आत्मनिर्भर बना रहीं

इस्माइल नेशनल महिला इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं डॉ. मृदुला शर्मा

इस्माइल नेशनल महिला इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं डॉ. मृदुला शर्मा

डॉ. मृदुला शर्मा इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल में 2012 से कार्यरत हैं। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत डायमंड ज्वैलरी आदि के कोर्स विद्यालय में निःशुल्क उपलब्ध कराए, जिससे 36 छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। सरकार द्वारा चलाई गई सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना, नेशनल छात्रवृत्ति योजना एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति योजना द्वारा छात्राओं को लाभान्वित भी कराती रहती हैं।

सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हैं

अलग अलग जिलों में ये शिक्षक होंगे सम्मानित

अलग अलग जिलों में ये शिक्षक होंगे सम्मानित

कई निर्धन छात्राओं की फीस वो खुद वहन करती हैं। छात्राओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रयासरत हैं। भारत विकास परिषद्, रोटरी सहित तमाम सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हैं।

राही मासूम रजा पर किया शोध​​​​​​​

सरकारी अशासकीय माध्यमिक स्कूलों के लिए जारी की गई शिक्षकों की सूची

सरकारी अशासकीय माध्यमिक स्कूलों के लिए जारी की गई शिक्षकों की सूची

डॉ. मृदुला शर्मा अब तक 3 पुस्तकें भी लिख चुकी हैं। पुस्तक बेटियों के जीवन पर आधारित हैं। वहीं उन्होंने राही मासूम रजा पर विशेष शोध कार्य और पीएचडी की है। जो बहुत गूण विषय है। डॉ. मृदुला की 2 बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी सिविल अफसर है।
सहारनपुर से सुशील कुमार त्यागी का चयन

बृहस्पतिवार को जारी हुई है लिस्ट

बृहस्पतिवार को जारी हुई है लिस्ट

सहारनपुर जिले के गांव शेरपुर निवासी शिक्षक सुशील कुमार त्यागी 1993 से जड़ौदा पांडा के बीएनडी इंटर कॉलेज में तैनात हैं। वह अर्थशास्त्र के शिक्षक हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है। शिक्षक सुशील कुमार त्यागी ने बताया कि 25 फरवरी और 11 मार्च को शासन स्तर पर उनका साक्षात्कार हुआ था।

मुजफ्फरनगर से चंद्रमोहन शर्मा का चयन
मुजफ्फरनगर के चंद्रमोहन शर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। हापुड़ जिले के छजपुर गांव के रहने वाले चंद्रमोहन शर्मा खतौली क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर सठेड़ी में शिक्षक है। उन्होंने संस्कृत विषय में पीएचडी की है। वर्तमान में वह छात्र-छात्राओं को संस्कृत और हिंदी पढ़ाते हैं। स्कूल में स्काउट गाइड के प्रभारी भी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है। शिक्षक का कहना है कि पुरस्कार मिलने से खुश है। साल 2003 से वह स्कूल में पढ़ा रहे हैं। उनकी माता स्वर्गीय शांति देवी खतौली की रहने वाली थी। इंटर के बाद वह साल 1979 में ननिहाल पहुंच गए थे। उन्होंने स्नातक, परास्नाक और पीएचडी जिले से ही की। बाद में पूरा परिवार खतौली में आकर ही रहने लगा।

खबरें और भी हैं…



Source link