fbpx

झांसी में इलाज के दौरान महिला की मौत: पति के शराब पीने से नाराज होकर लगाई थी फांसी


झांसी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक मुनो देवी की फाइल फोटो।

झांसी में पति के बाद पत्नी की भी मौत हो गई। पति ने जहर खाकर सुसाइड किया था। जबकि पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी फंदे पर झूल गई थी। 7 दिन से वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। आज पत्नी भी जिंदगी से जंग हार गई। दो मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

12 साल पहले हुई थी शादी

ये तस्वीर मृतक पति गजेंद्र पटेल की फाइल फोटो है।

ये तस्वीर मृतक पति गजेंद्र पटेल की फाइल फोटो है।

घटना जनपद के लहचूरा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव की है। यहां का रहने वाला गजेंद्र सिंह पटेल (29) खेती करता था। उसकी 12 साल पहले मुनो देवी (30) से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही मुनो देवी को पति के शराब पीने की बात पता चली थी। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था।

परिजन के अनुसार 11 मार्च को शराब पीने पर हुए विवाद के बाद गजेंद्र ने जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान गजेंद्र की मौत हो गई।

पति की मौत की खबर सुनते ही फंदे पर झूली

13 मार्च की सुबह से परिजन मेडिकल कॉलेज में गजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा रहे थे। जब पत्नी मुनो देवी को पति की मौत की खबर मिली तो वह ऊपर कमरे में जाकर साड़ी से फंदा बनाकर लटक गई। परिजन पहुंचे तो कमरे में मुन्नो लटकी हुई थी। तब उसे नीचे उतारा गया। सांस चलने पर परिजन मुन्नो को झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। आज मुनो की भी मौत हो गई।

बेटे के सिर से उठा-माता पिता का साया

गजेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी दो बहनें शादीशुदा है। बेटे और बहू की मौत से पिता बिहारीलाल सदमे में हैं। वे भी हार्ट पेसेंट है। उनकी पत्नी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। गजेंद्र का 10 साल का एक बेटा अभि है। बिहारीलाल अच्छे काश्तकार है। उनके पास 50 बीघा से ज्यादा खेती है।

खबरें और भी हैं…



Source link