गोरखपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूपी के माफिया लिस्ट में शामिल और गोरखपुर जिले के टॉप टेन माफिया विनोद उपाध्याय ने एक व्यक्ति से जमीन या प्रति प्लाट 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय, उसके छोटे भाई संजय, नौकर छोटू और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने माफिया विनोद की स्कार्पियो गाड़ी भी सीज किया है। साथ ही नौकर छोटू को गिरफ्तार कर लिया है।
वकील की जमीन पर माफिया की नजर
दरअसल, कैंट इलाके के दाउदपुर निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव क्राइम के पूर्व अतिरिक्त जिला सरकारी वकील रह चुके हैं। उनकी पुश्तैनी जमीन गुलरिहा इलाके के सलेमपुर उर्फ मुगलपुर मोगलहा में है। प्रवीण कैंसर से पीड़ित हैं। इलाज के लिए रूपये की उन्हें सख्त जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए वह गुलरिहा वाली जमीन बेचना चाहते थे।
अंजाम भुगतने की दी धमकी
आरोप है कि माफिया विनोद उपाध्याय और उसके भाई संजय उपाध्याय की नजर जमीन पर काफी दिनों से थी जैसे ही विनोद को पता चला कि प्रवीण जमीन बेच रहे है तो उसने जमीन उन्हें ही बेचने के लिए धमकी देने लगे। कहा कि अपनी सभी जमीन हमें औने-पौने दाम में बेच दो या प्रति प्लाट 5-5 लाख रंगदारी दो नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
माफिया के गुर्गे गिरा देते बाउंड्री
आरोप है कि विनोद और उसके गुर्गे कई बार मेरी बाउन्ड्री गिरा चुके है। लेकिन, कोई कार्यवाही नही हुई। 17 अप्रैल 2022 को प्रवीण अपने भाईयों के साथ जमीन को चिन्हीत कराने अपने प्लाट पर गया था तब विनोद और उसका भाई संजय, नौकर छोटू और दो अज्ञात जमीन पर आये और गाली देने लगा और जबरन जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। जमीन या प्रति जमीन 5-5 लाख मांगने लगे।
SSP के निर्देश पर दर्ज हुई FIR
प्रवीण ने इसकी शिकायत SSP से की थी। SSP के निर्देश पर गुलरिहा पुलिस ने रंगदारी मांगने, धमकी देने आदि आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बिहार निवासी नोकर छोटू उर्फ बड़ा बाबू निवासी को गिरफ्तार कर लिया। SP नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया, माफिया विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर उनके नोकर को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही विनोद पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।
- यह भी पढ़ें:-
माफिया सुधीर सिंह और विनोद उपाध्याय पर घोषित होगा इनाम:अजीत शाही के बाद गोरखपुर पुलिस के टारगेट पर सुधीर और विनोद; शुरू हुई तलाश

गोरखपुर पुलिस माफिया को मिट्टी में मिला देने की तर्ज पर काम रही है। इस समय पुलिस के टारगेट पर गोरखपुर में अपना सिक्का चलाने वाले माफिया हैं। अभी हाल फिलहाल में अजीत शाही पर पुलिस ने इनाम रखकर ऐसा शिकंजा कसा कि माफिया 23 साल पुराने मुकदमे के वारंट पर कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया।
इसी तरह अब माफिया विनोद उपाध्याय और सुधीर सिंह की पुराने केस में वारंट जारी हुआ है। जिसके बाद सुधीर नेपाल तो दूसरी तरफ विनोद की लोकेशन राजधानी में मिल रही है। दोनों ही माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। बहुत जल्द अधिकारी इनपर इनाम भी घोषित करने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें…