fbpx

गोरखपुर में खंभे से टकराई पिकअप, 3 की मौत: अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे सभी, 8 अन्य घायल; 3 की हालत नाजुक


गोरखपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर बुधवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक पिकअप अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, पिकअप में सवार 8 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना गोला इलाके के गोपालपुर-माल्हनपार मार्ग पर स्थित परसिया रावत गांव के पास रात 10 बजे की है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया। जिनमें 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे गांव
सिकरीगंज इलाके के पिड़रा महदेवा बाजार के रहने वाले कुछ लोग गोला कस्बा स्थित सरयू घाट पर एक महिला के शव का अंतिम संस्कार करने गए थे। रात करीब 10 बजे लगभग 10 से 12 लोग अंतिम संस्कार कर पिकअप में सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। अभी वे चीनी मिल रोड पर परसिया रावत गांव के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई।

स्पीड अधिक होने से टकराई पिकअप
पिकअप की स्पीड काफी तेज होने के कारण मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामलखन (75) निवासी उड़री, थाना सिकरीगंज, इसी गांव के किशन (14) पुत्र अक्षय और विश्वनाथ (65) निवासी पहचान पिड़रा, महदेवा, थाना सिकरीगंज के रुप में हुई। जबकि, 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत तीन एंबुलेंस से सीएचसी गोला पहुंचाया गया।

यह लोग हुए घायल
घायलों में गांव के श्रीराम (65), रामनवल (55) और सूरज (17) की हालत नाजुक बनी हुई है।जबकि, किशन (25), प्रिंस (16), हिमालय (15), सोनू (20) और कुल्लूर (60) गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गोला अश्वनी तिवारी ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link