कानपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित मछली के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से प्रतिबंधित मछली बरामद हुई है। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम को युवक को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा दर्ज कर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शहर के थाना कोहना अंतर्गत मुखबिर की सूचना के बाद प्रतिबंधित मछली के साथ पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। मुखबिर की निशानदेही पर अभियुक्त गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 7 किलो मृत अवस्था में प्रतिबंधित मछली बरामद हुई।
थाना प्रभारी कोहना ने बताया कि अभियुक्त को थाने लाकर उसके विरुद्ध मत्स्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।