आजमगढ़41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने किया थानों का निरीक्षण, बिलरियांगज के एक सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित, दूसरे के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश।
आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बिलरियागंज और रौनापार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया जबकि दूसरे के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि जो भी कमियां हैं उनका सुधार कर लिया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में बात कर समाधान कराने का आश्वासन भी दिया गया है।
बिलरियागंज थाने के सब इंस्पेक्टर निलंबित
एसपी अनुराग आर्य ने इस निरीक्षण के दौरान अभिलेखों भूमि विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, बीट बुक, जन सुनवाई रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया। अपराधियों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्यवाही में विगत वर्ष की तुलना में प्रगति मिली। वहीं वसूली वारंट के अभियुक्तो की गिरफ्तारी न करने के कारण उप निरीक्षक मिथलेश कुमार को निलम्बित कर दिया गया। इसके साथ ही उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की प्रारम्भिक जांच हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गुमशुदगी रजिस्टर अपडेट न करने के कारण सम्बन्धित आरक्षी मुन्शी को अर्दली रुम हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही थाने के आरक्षी शकील और आरक्षी अनिल कुमार द्वारा 12 बोर पम्प एक्श गन को सिखलाये हुये तरीके से खोलने व जोडने के लिये पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व कप्तानगंज, अतरौलिया, तहबरपुर, अहिरौला और फूलपुर थाने का निरीक्षण किया जा चुका है।