आगरा34 मिनट पहले
आगरा के ग्वालियर रोड स्थित सहकारी समिति ककुआ अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। जिसमें विष्णु चौधरी को निर्विरोध चुना गया। विष्णु चौधरी ने कहा कि वह हमेशा किसानों के हित में काम करेंगे।
आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर की ग्राम पंचायत ककुआ में स्थित सहकारी समिति ककुआ पर अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए विष्णु चौधरी के स्वागत में ब्लॉक प्रमुख बरौली अहीर काका उत्तम सिंह पहुंचे। उन्होंने जीत की बधाई दी। साथ ही साथ विष्णु के चौधरी के समर्थक भी सहकारी समिति ककुआ पर पहुंचकर सभी ने विष्णु चौधरी को शुभकामनाएं दी।
विष्णु चौधरी ने बताया कि वह किसानों के हित के लिए हमेशा कार्य करेंगे। किसानों के सम्मान में वह हमेशा मैदान में रहेंगे। खेत खलियान में रहेंगे। किसानों की हर समस्या को पूरा करने का आश्वासन दिया है। वही विष्णु चौधरी के निर्विरोध चुनते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।